चित्रकूट, अप्रैल 26 -- चित्रकूट। काशीनाथ का पुरवा में युवक की खुदकुशी पर नया मोड सामने आया। मृतक के पिता कपिल निषाद ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि बेटे जितेंद्र निषाद को एक व्यक्ति जुआ खेलने के लिए अपने साथ लिवा ले गया था। उसी व्यक्ति ने उसके बेटे जितेंद्र को जुआ खेलने के लिए पैसे भी दिए थे। इसके बदले जितेन्द्र की बाइक गिरवी रखवा ली थी। जुए में पैसे हार जाने के बाद जितेंद्र को बाइक वापस नहीं मिली। वह जब बिना बाइक के ही घर लौटा तो परिजनों ने उससे जानकारी ली। काफी देर बाद जितेंद्र ने जुए में बाइक हारने की बात बताई। यह भी पढ़ें- युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा जान दी इसी बात पर परिजनों ने उसे डांट-फटकार लगाई। पिता के मुताबिक इसी से आहत होकर बेटे ने खुदकुशी कर ली। मांग किया कि बेटे को पैसे देकर जुआ खिलवाने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई क...