आगरा, जनवरी 1 -- ढोलना थाना क्षेत्र में गत दिनों जुआ के अड्डे पर हुई छापेमारी के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गैंगेस्टर की कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दी हैं। ढोलना इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि गत दिनों क्षेत्र में जुआ के अड्डे पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की थी। इस दौरान जुआ खेलने वाले 16 आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने थाना में रिपोर्ट दर्ज की थी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर जुआ खेलने वाले सभी आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई में पप्पन उर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.