नोएडा, दिसम्बर 13 -- नोएडा। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने सेक्टर-37 बस स्टैंड के पास बने पार्क में जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से ताश की गड्डी, नगदी और पर्ची समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान नवल सैनी, धर्मवीर जाटव, जोगेंद्र और मोतीलाल के रूप में हुई। उनके कई साथी भागने में भी सफल रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के बारे में शिकायत मिली थी। उनके कारण महिलाओं समेत अन्य लोगों को परेशानी हो रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...