हापुड़, अप्रैल 30 -- गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के एक गांव में पत्नी द्वारा जुआ खेलने से मना करने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। उसके बाद पीड़िता का घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति निकाह के बाद से ही जुआ खेलने का काम करने लगा। इसको लेकर कई बार उसने मना किया तो आरोपी ने उसके साथ पिटाई शुरू कर दी। कई बार दोनेां पक्षों के बीच वार्ता भी लेकिन पति की आदत में सुधार नहीं आया। यह भी पढ़ें- दहेज में बाइक न मिलने पर युवती को दिया तलाक पीड़िता ने बताया कि अब उसने पति को जुआ खेलने से मना किया तो आरोपी ने उसको तीन तलाक दे दिया। उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसको पीटकर घर से निकाल दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.