भदोही, जून 30 -- ज्ञानपुर। क्षेत्र के कंसापुर स्थित कांशीराम शहरी आवास में सोमवार की रात जुआ खेलने को लेकर मारपीट हो गई। मामला संज्ञान में आते ही पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया। बताया जाता है कि कुछ लोग शहरी आवास स्थित पानी टंकी के पास जुआ खेल रहे थे। इस बीच मारपीट हो गई। कांशीराम शहरी आवास में जुआ खेलने और शराब पीने को लेकर आए दिन विवाद हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...