हरदोई, जून 22 -- हरदोई। माधौगंज थाना पुलिस ने फजलपुर गांव के बाहर तालाब के पास जुआ खेले जाने की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 52 खुले ताश के पत्ते, दो नई ताश की गड्डियां, बल्ब, बिजली के तार, होल्डर व दो तिरपाल बरामद कीं। साथ ही एक मोटरसाइकिल और एक कार को कब्जे में लेकर ई-चालान ऐप के माध्यम से सीज कर दिया। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...