हापुड़, मई 21 -- हापुड़ कोतवाली पुलिस ने जुआ और सट्टा खेलते ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्डी और 4290 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि केशव नगर चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ संदिग्ध लोगों की तलाश में गश्त में थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिलने कि मोदीनगर रोड शमशान घाट वाले रास्ते पर कुछ लोग जुआं खेल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चार लोग जुआं खेल रहे थे। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी मोहल्ला आदर्शनगर कालोनी निवासी रिंकू कुमार, आकाश, रोहित और हरद्वारी नगर निवासी विकास कुमार उर्फ पिंटू है। आरोप...