उरई, फरवरी 13 -- सिरसाकलार। थाना के उप निरीक्षक अरविंद सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भिटारी में हार जीत की बाजी लगाई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुँची और उन्होंने संतोष राठौर समेत पांच लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया। जब उन्होंने उन लोगों की तलाशी ली तो उनके पास से 7780 रुपए बरामद हुए। इसके बाद उन्होंने अभियुक्तों के खिलाफ युवा अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...