जुआ खेलते पांच जुआरी गिरफ्तार
बांदा, फरवरी 27 -- बांदा । संवाददाता हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। माल फड़-जामा तलाशी के 52 हजार 400 रुपये व सात मोटर साइकिल बरामद हुई है। बीते दिवस देर शाम थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम पिपरी पुलिया के आगे पिपरीहार के पास से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच व्यक्तियों अर्जुन पुत्र कल्लू निवासी ग्राम मवई, विनोद पुत्र राजाभईया निवासी सर्वोदय, सर्वेश पुत्र जागेश्वर निवासी बिजलीखेडा, परवेज पुत्र शरीफ निवासी खुटला थाना, अमित गुप्ता पुत्र गिरीशचंद्र निवासी इंदिरा नगर कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया। वहीं पांच व्यक्ति मौका पाकर फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि रहमत निवासी खुटला, रामू निवासी बाबातालाब, आशुतोष निवासी बाबा तालाब, नीरज निवासी ग्राम पिपरी, पिंटू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.