प्रयागराज, मार्च 18 -- कीडगंज पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो हजार चार सौ रुपये बरामद किए गए हैं। यमुना किनारे से गिरफ्तार आरोपियों में पंकज निषाद, अमित जायसवाल, प्रियांशू, जितेंद्र पाल निवासीगण कीडगंज और ऋषभ केसरवानी निवासी गल्लामंडी मुट्ठीगंज शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...