हापुड़, फरवरी 14 -- कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते, 39 सौ रुपये की नकदी को बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को आनंद विहार में चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना देकर बताया कि रामगढ़ी को जाने वाले रास्ते पर स्थित एक प्लॉट में जुआ चल रहा है। सूचना के आधार पर वह टीम के साथ पहुंचे तो उनको जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी रविंद्र और सतेंद्र कुमार, मोहल्ला शिवदयालपुरा निवासी रिजवान है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.