गुड़गांव, नवम्बर 9 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से 3 आरोपियों को रंगे हाथ काबू करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई 8/9 नवंबर 2025 की दरमियानी रात को की गई। न्यू कॉलोनी पुलिस की कार्रवाई में सावरकर जीवन दास पार्क, अर्जुन नगर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी हरीश (निवासी अर्जुन नगर) और संदीप (निवासी ज्योति पार्क, धनवापुर) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 2300 की नगदी और 156 ताश के पत्ते बरामद किए गए। वहीं पालम विहार में मच्छी मार्केट, सूर्या विहार के पास से आरोपित सुशील कुमार (निवासी गांव हसेरण, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। इनसे पुलिस ने आरोपी के पास से 2200 की नगदी, एक बॉल पेन और एक डायरी बरामद हुई। पुलिस ने बता...