पीलीभीत, जनवरी 29 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया में तैनात उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कस्बे में खंडहर रेलवे क्वार्टर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ उन्होंने छापेमारी की पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम न्यूरिया के मोहल्ला खेड़ा निवासी एजाज पुत्र रियाज, मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी आरिफ पुत्र फैयाज, मोहल्ला अंसार नगर निवासी जाहिद पुत्र अकबर हुसैन, मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी मोईन पुत्र मकसूद हुसैन, तनवीर पुत्र शकील अहमद और नई बस्ती निवासी सोहन पुत्र नफीस अहमद बताया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 27 हजार नौ सौ रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस ने...