बदायूं, दिसम्बर 16 -- ओरछी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में जुआ खेलते छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2,210 रुपये, 52 ताश के पत्ते और एक अखबार का कागज का टुकड़ा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजकुमार, महेन्द्र, यशपाल, सुदेश, ओमवीर और भूप सिंह शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी ओम कोल्ड स्टोर के पीछे परमानन्दपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर जुआ खेल रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...