आगरा, मई 1 -- पटियाली थाना पुलिस ने जुआ के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से पुलिस ने ताश गड्डी व 2550 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर पटियाली अजयवीर सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम ककराला गांव के बाहर बाग में जुआ खेलते हुए राजीव पुत्र नैकसे लाल, अनमोल पुत्र नरेश, विकास पुत्र ऐवरन, अजयपाल पुत्र शोभाराम, श्रीचंद्र पुत्र रामस्वरूप निवासीगण ककराला पटियाली, बृजेश पुत्र रामलडेते निवासी गढिया धोकल पटियाली, सईद मौहम्मद पुत्र जैनुद्दीन निवासी नगला बैरु पटियाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...