मोतिहारी, अप्रैल 20 -- तुरकौलिया,निसं। थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैरिया बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे फुलवारी में चल रहे जुआ के अड्डे पर छापेमारी की। इ स दौरान पुलिस ने छह जुआड़ियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मौके से नकदी, मोबाइल सहित अन्य सामान भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त फुलवारी में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर एसआई अयोध्या राम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़कर छह लोगों को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- मधुबन में शराब तस्कर सहित दो नशेबाज धराये गिरफ्तार जुआड़ियों की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी शंभू कुमार सहनी, शंकरसरैया फतेह टोला के लालबाबू, तुरकौ...