जुआ के अड्डे पर पटियाली पुलिस ने की छापेमारी
आगरा, जुलाई 2 -- पटियाली थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम सटीक जानकारी पर जुआ के अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 11920 रुपये की नकदी, ताश गड्डी, मोमबत्ती व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की देर शाम धुमरी रोड पर अंडरपास के निकट जुआ होने की जानकारी मिली। सूचना के बाद इंस्पेक्टर अजयवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए जुआरियों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने जुआ खेल रहे ओमकार पुत्र नेपाल सिंह निवासी हथौड़ाखेड़ा, रनवीर पुत्र फुलवारी लाल निवासी जटपुरा थाना पटियाली, राजीव पुत्र महावीर सिंह निवासी अल्लैपुर थाना गंजडुण्डवारा, सबलू उर्फ सत्यदेव सिंह निवासी रम्पुरा थाना पटियाली को गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.