हाजीपुर, जून 2 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को एसडीओ रोड मोड़ स्थित मछली मंडी के पीछे जुआ के अड्डे पर छापेमारी की और आधा दर्जन जुआरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरी के पास से ताश का दो डिब्बा और 23 हजार 510 रुपए नगद बरामद किया। पकड़े गए व्यक्ति अमन कुमार, अजीत कुमार, बबलू कुमार, दीपक कुमार, रोहित कुमार एवं हिमांशु कुमार बताए गए हैं। यह भी पढ़ें- जुआ के अड्डे पर छापेमारी, आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार पुलिस कार्रवाई पुलिस ने सभी जुआरी के विरुद्ध बंगाल जुआ अधिनियम के विरुद्ध प्राथमिकी कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। यह जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया गया कि नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एसडीओ रोड मोड स्थित मछली मंडी के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे...