कौशाम्बी, मार्च 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी पुलिस ने मंगलवार को जुआ की फड़ में छापामारी कर दो जुआरियों को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गुलामीपुर नहर पुलिया के समीप स्थित एक महुआ की बाग में जुआ हो रहा था। दबिश देकर मौके से कोखराज के बिसारा निवासी विनोद कुमार गुप्ता व रामसुमेर को पकड़ा गया।लिखापढ़ी के बाद निजी मुचलके पर दोनों को जमानत दे दी गई है। पुलिस ने सात सौ रुपये व 52 अदद ताश के पत्ते बरामद करने का भी दावा किया है। अन्य जुआरी पुलिस को देखते ही फरार हो गए थे। उनकी तलाश कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...