बोकारो, जनवरी 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में आदिवासी बहुल इलाके हनुमान नगर के पास जुआ अड्डा में हिंसक झड़प की घटना हुई। जिसमें जुआ अड्डा का विरोध करने वाले बुद्धिजीवियों का नेतृत्व कर रहे सेक्टर चार जी निवासी डॉक्टर हेंब्रम को धारदार नुकीले हथियार से जख्मी कर अधमरा कर दिया गया। घटना 28 दिसंबर शाम की है, बेसुध जख्मी को बीजीएच के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद होश आने पर आईसीयू से ही थाने में लिखित शिकायत की गई, साथ ही घटना की सूचना जिले के एसपी को दी गई। जिसके आधार पर शनिवार को जुआ अड्डा संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में सगीर अंसारी उर्फ किशोरी, हसन इमाम, इम्तियाज हुसैन को आरोपी बनाया गया है। सूचक का कहना है कि उक्त स्थान आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां जुआ के लत से उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.