बदायूं, जून 13 -- थाना क्षेत्र के गांव गुजरैला गांव के जंगलों में पकड़े गए अंतरजनपदीय जुआ फड़ मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच का फोकस इस पूरे नेटवर्क के कथित सरगना पर है। पुलिस ने 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर एक लाख छह हजार रुपये की नकदी को बरामद किया था। जबकि छापेमारी के दौरान 30 से 40 लोग मौके से फरार हो गए थे। अब पुलिस फरार जुआरियों की तलाश के साथ-साथ मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाल रही है। क्षेत्र में चर्चा है कि गिरफ्तार किए गए लोग सिर्फ जुए के फड़ पर दांव लगा रहे थे, जबकि पूरे खेल को संचालित करने वाले कुछ बड़े चेहरे अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।एसएसपी यह भी पढ़ें- खेतों में सजी जुआ महफिल पर पुलिस का धावा, दस गिरफ्तार अंकिता शर्मा के निर्देशन में चल रही जांच में पुलिस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने ...