गया, अप्रैल 27 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वाराडीह गांव स्थित वाटर पार्क में अवैध जुआ की सूचना पर 10 फरवरी की देर शाम वजीरगंज डीएसपी सुनील कुमार पांडेय और मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने संयुक्त छापेमारी की थी। पुलिस पहुंचते ही सभी जुआरी मौके से भाग निकले, लेकिन अड्डे से 21 बाइक जब्त की गई थी। डीएसपी ने बताया कि जब्त बाइकों के मालिकों के नाम सत्यापन के लिए मामला एमवीआई के पास भेजा गया है। अब तक जवाब नहीं मिलने से केस के अनुसंधान में रुकावट बनी हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...