बगहा, अप्रैल 16 -- शत्रुघ्न शर्मा बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाताजीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बैसाखी के पावन पर्व को बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार की सुबह किया गया । रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने इस फसल उत्सव के महत्व को समझते हुए नृत्य और गीतों के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त की । कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक गीत एवं ऊर्जावान नृत्य ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। विद्यालय परिसर संगीत, उल्लास और खुशियों से गूंज उठा, जहां बच्चों ने कृतज्ञता, समृद्धि और एकता के मूल्यों को आत्मसात किया। विद्यालय की निदेशिका श्रद्धा रवि ने कहा कि यह आयोजन न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, बल्कि बच्चों के लिए सीखने और आनंद का एक सुंदर अवसर भी प्रद...