लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ,संवाददाता।जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसो में आइसक्रीम विक्रेता, मासूम समेत चार की मौत हो गई।पीजीआई क्षेत्र के रेवतीपुर निवासी जितेंद्र कुमार यादव (26) विभूतिखंड स्थित आइस्क्रीम शॉप में नौकरी करता था। भाई अनुराग ने बताया कि शुक्रवार देर शाम जितेन्द्र बाइक से अपने दोस्त राजकुमार के साथ कहीं गया था। रात करीब 10:30 बजे दोनों लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में जी-20 चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया।महिगवां के गुलालपुर निवासी जान मोहम्मद मजदूरी करते हैं। पिता जान मोहम्मद ने बताया कि तीसरा बेटा फुरकान (15) बाइक रिपेयरिंग का काम करता था। यह भी पढ़ें- पिकअप की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत शुक्रवार देर रात फुरकान बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में कुम्हारावां च...