जी सी जीनियस में हुआ कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
इटावा औरैया, मई 10 -- इटावा। जीसी जीनियस पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के मौके पर थैंक यू मॉम कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला और भावनाओं के माध्यम से माँ के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता को सुंदर ग्रीटिंग कार्ड के रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों द्वारा बनाए गए रंग-बिरंगे आकर्षक कार्ड ने सभी का मन मोह लिया। छात्रों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए मदर्स डे को विशेष बना दिया। प्रधानाचार्य सुनील दत्त अवस्थी ने बच्चों के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। यह भी पढ़ें- जीनियस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया मदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.