कटिहार, फरवरी 3 -- कटिहार भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय के अध्यक्षता में जी राम जी का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित की गई है। मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करें वंदे मातरम के साथ किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में जी राम जी अभियान के अंतर्गत 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी कार्यक्रम का आयोजन कटिहार भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। उन्होंने कहा कि जी राम जी विधेयक केंद्रीय क्षेत्र की योजना से केंद्र प्रायोजित ढांचे में बदलाव ग्रामीण रोजगार और परीसंपत्ति निर्माण की स्वाभाविक रूप से स्थाई प्रकृति को दर्शाता है नए बदलाव के तहत राज्य एक मानक आवंटन ढां...