रांची, दिसम्बर 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा की ओर से जी-राम-जी योजना के समर्थन में चलाए जाने वाले अभियान पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने इसे गरीब, मजदूर और मनरेगा विरोधी कार्यक्रम करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह योजना मनरेगा कानून को कमजोर करने और मजदूरों के अधिकार छीनने की साजिश है, जिसे कांग्रेस किसी भी हाल में सफल नहीं होने देगी। आलोक कुमार दूबे ने कहा कि मनरेगा कानून बदलने के विरोध में कांग्रेस पांच जनवरी से देशभर में आंदोलन शुरू करेगी, जो आगामी चुनाव तक लगातार जारी रहेगा। झारखंड में भी मनरेगा कानून में छेड़छाड़ और केंद्र सरकार द्वारा बिना राज्यों की सहमति के जी-राम-जी कानून थोपने के खिलाफ एक बड़ी राज्यस्तरीय रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क...