रांची, जनवरी 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा सिकिदिरी मंडल द्वारा शुक्रवार को बैठक कर वीबी जी राम जी योजना को लेकर जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक श्रीश्री ज्ञान मंदिर रंगामाटी नवागढ़ में मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व से संचालित मनरेगा योजना को अपडेट कर विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (वीबी जी राम जी) किया गया है। इस योजना में अब 100 दिन की जगह 125 दिन का रोजगार एक परिवार को दिया जाएगा, सभी योजनाओं को ग्राम सभा से पारित किया जाएगा। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं से अपनी पंचायत में विपक्ष द्वारा इस योजना को लेकर फैलाएं जा रहे भ्रम का तथ्यात्मक तरीके से जवाब देने का आह्वान किया। इसके लिए भाजपा पंचायत स्तर पर कार्यशाला आयोजित करेगी। कार्य...