दरभंगा, फरवरी 3 -- घनश्यामपुर। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जी राम जी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पीओ मो. अजहरुद्दीन ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करना तथा जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधियों, पंचायत स्तरीय कर्मियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पीओ मो. अजहरुद्दीन ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि जी राम जी योजना इसी सोच का परिणाम है। जिसके माध्यम से ग्रामीण गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.