कटिहार, फरवरी 12 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र प्रखंड मनरेगा कार्यालय भवन के सभागार में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह ने किया। इस योजना के उद्देश्य प्रावधानों एवं मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। पीओ ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना तथा गरीब एवं बेरोजगार परिवारों को स्थाय आजीविका से जोड़ना है। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण के अंतर्गत अब ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 100 दिनों के स्थान पर 125 दोनों का गारंटी रोजगार मिलेगा। जिससे उन्हें अतिरिक्त 25 दोनों का सीधा लाभ प्राप्त होगा। बेरोजगारी भत्ता का अधिकार, समय प...