रामगढ़, फरवरी 13 -- रजरप्पा, निज प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को बोरोविंग स्थित हनुमान मंदिर चितरपुर मंडल ने एक दिवसीय चौपाल का आयोजन किया। मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी पंचम चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सह रामगढ़ सांसद विधानसभा प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी मौजूद थे। इस दौरान भाजपा के नेताओं ने ग्रामीण रोजगार कानून वीबी जी रामजी जो मनरेगा का की जानकारी लोगो को दी। इसके फायदे व नियम कानून के बारे में भी मजदूरों को बताया है। मौके पर प्रभारी ने कहा कि जी राम जी योजना से मजदूरों को काफी होगा। विपक्ष भ्रम फैलाकर मजदूरों को बहकाने का काम कर रहा है। मौके पर युवा नेता सुबीन तिवारी, दीपक दांगी, विक्रम चौधरी, महेंद्र राम, कालीचरण चौधरी, अजय पटवा, प्रयाग साव, जयंत पोद्दार, शैलेश दांगी, मुंगालाल महतो, दिलीप प्रसाद, लक्ष्मण महतो,...