बगहा, जुलाई 24 -- बेतिया। विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जल संसाधन विभाग के अभियंताओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह द्वारा किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बताया गया कि विकसित भारत जी राम जी 1 जुलाई से प्रारंभ किया गया है ।जो मनरेगा का स्थान लिया है। विकसित भारत जी राम जी अधिक पारदर्शी, रोजगारोन्मुख एवं प्रभावी है। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जल संसाधन विभाग के कन्वर्जन से जल संचयन, जल प्रवाह के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न कठिनाइयों के निवारण में सहायक योजनाएं ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग द्वारा इस प्रकार की योजनाएं ली जाए जो जल प्रवाह के सुनिश्चितकरण के साथ-साथ भूजल स्तर वृद्धि ...