कोडरमा, अगस्त 12 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को विकसित भारत जी राम जी योजना के क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो ने की। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों को योजना के प्रावधानों, ग्राम सभा के आयोजन, योजनाओं के चयन एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि मनरेगा के तहत पूर्व में एक वर्ष में 100 दिनों के रोजगार का प्रावधान था, जिसे बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष जोर दिया जाएगा।प्रशिक्षण यह भी पढ़ें- विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेक...