बागेश्वर, मई 24 -- गरुड़, संवाददाता। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को टोनीखेत स्थित जनमिलन केंद्र (रामलीला भवन) में संपन्न हुई। इस दौरान पेंशन विसंगतियों, गोल्डन कार्ड की खामियों और लंबित देयों को लेकर विस्तृत मंथन हु। वक्ताओं ने कहा कि गोल्डन कार्ड उनके लिए जी का जंजाल बन गया है। इसके लिए की जा रही कटौती बंद करने की मांग की।

बैठक के मुख्य मुद्दे नंदन सिंह अलमिया ने कहा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए संगठन को और अधिक सुगठित व व्यवस्थित करना होगा। उमेद रावत कहा कि गोल्डन कार्ड के नाम पर हो रही भारी कटौतियों से बुजुर्ग कर्मचारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। पेंशन से गोल्डन कार्ड की कटौती तत्काल बंद की जाए। अस्पतालों में मिलने वाली उपचार सुविधाओं को कैशलेस और व्यावहारिक बनाया...