हापुड़, अप्रैल 9 -- पिलखुवा। जी एस विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित जी एस आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में संस्कृत क्लब द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संस्कृत क्लब की अध्यक्ष डॉ. भावना सिंह की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि की वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. भावना सिंह ने अपने संबोधन में बदलती जीवनशैली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में लोगों को अस्वास्थ्यकर भोजन से बचना चाहिए और पौष्टिक आहार को अपनाना चाहिए। उन्होंने मानसिक शांति और स्वस्थ जीवन के लिए योग एवं व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर भी जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान श्लोक पाठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.