शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- जीएफ कॉलेज में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने कहा कि भारतीय संविधान हमें विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव प्रदान करता है। 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत संविधान 26 जनवरी 1950 को प्रभाव में आया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. समन ज़हरा ज़ैदी ने छात्रों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। डॉ. रजा रसूल ने संविधान के सर्वोच्च कानून होने और समाज के नियम तय करने वाले सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। डॉ. निज़ामुद्दीन खान ने संविधान का आदर और पालन करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और एनएसएस स्वयमसेवी तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.