शाहजहांपुर, नवम्बर 12 -- फोटो :64 वॉलीबॉल की टीम कल जी एफ कॉलेज में वालीबॉल पुरुष टीम चयन हेतु कॉलेज ग्राउंड पर ट्रायल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया,जो आगामी अन्तरमहाविद्यालयी वॉलीबॉल पुरूष टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी।प्राचार्य प्रो मोहसिन हसन खान ने प्रतिभागी खिलाड़ियों से कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।इससे हमारे सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है।इस ट्रायल टूर्नामेंट में चयन के लिए 28 खिलाड़ियों ने भाग लिया,जिनमें से अन्तरमहाविद्यालयी टूर्नामेंट के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया।क्रीड़ासचिव प्रो फैयाज अहमद ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब ये चयनित खिलाड़ी अन्तरमहाविद्यालय वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे।ट्रायल टूर्नामेंट का आयोजन वालीबॉल क्लब के अध्यक्ष डॉ निज़ाम उद्दीन ख़ान...