जी एंटरटेनमेंट को SAT से बड़ी राहत, 11 बजे के बाद शेयर खरीदने की मच गई होड़
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- 11 बजे तक जी एंटरटेनमेंट के शेयर 95.46 और 97 रुपये के बीच ट्रेड कर रहे थे। सवा 11 बजे के बाद अचानक स्टॉक काउंटर पर हलचल बढ़ जाती है। बिकवाली अचानक खरीदारी में बदल जाती है। इस काउंटर पर छाए मायूसी के बादल छंट जाते हैं। यह सब होने के पीछे एक राहतभरी खबर है, जो आज 11 बजे के आसपास आई। इसके बाद ZEEL के शेयर 104.74 रुपये डे हाई को टच कर गए। दोपहर सवा एक बजे के करीब 5.73 प्रतिशत उछलकर 102.29 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। खबर यह थी कि सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल यानी सैट ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड की उस याचिका को मंजूरी दे दी है, जिसमें कंपनी ने प्रमोटर ग्रुप से प्रेफरेंशियल वारंट के जरिए पैसा जुटाने की इजाजत मांगी थी। ट्रिब्यूनल ने कंपनी को रोजमर्रा के खर्चों के लिए म्यूचुअल फंड से पैसा निकालने की भी छूट दे दी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.