लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ, संवाददाता।ईसाई समुदाय के लोगों ने ईस्टर के पावन अवसर पर विशाल जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालू हाथ में बैनर, पोस्टर लिए हुए गीत जी उठा है मसीहा खुशी खुशी मनाओ..., गाओ गाओ जय के गीत गाओ..., बोलो जय मिलकर जय बोलो... गाते रहे। यह जुलूस प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान और उनके प्रेम, शांति के संदेश को याद कर निकाला गया। इस मौके पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं, जहां प्रभु यीशु के बलिदान और इंसानियत के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया गया।ईस्टर जुलूस लखनऊ की समस्त कलीसियाओ (चर्च) की ओर से निकाला गया। इसमें सभी मसीही लोग हाथों में प्लेकार्ड तथा बैनर लिए थे। जुलूस में लोग गीतों को गाते हुए की दो-दो की पंक्ति में आगे बढ़ते रहे। जुलूस सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च लालबाग से शुरू होकर कैसरबाग चौराहे से ...