घाटशिला, मई 7 -- मुसाबनी। जीसीजेडी इंटर कॉलेज मुसाबनी के कला और वाणिज्य संकाय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। कला संकाय में 68 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें 25 प्रथम श्रेणी, 43 द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण घोषित किए गए हैं। कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कला संकाय में योगेंद्र मुर्मू 355 अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर रहे। सेकंड टॉपर ज्योति कुमारी ने 346 अंक प्राप्त किया। थर्ड टॉपर रहे नेहा टुडू को 342 अंक मिले। वाणिज्य संकाय में 10 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें प्रथम श्रेणी से पांच एवं द्वितीय श्रेणी से पांच परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। वाणिज्य संकाय में 345 अंक प्राप्त कर शगुफ्ता परवीन टॉपर रहीं। यह भी पढ़ें- मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज के तीनों संकाय का परीक्षा परिणाम रहा संतोषजनक सेकंड टॉपर राकेश किस्कू को ...