रुद्रपुर, जनवरी 28 -- खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी के छात्र मो. जीशान ने बॉक्सिंग में मुख्यमंत्री बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में जीत हासिल की है। देहरादून में आयोजित खेल महकुंभ की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कक्षा आठ के छात्र मो. जीशान ने बॉक्सिंग पंच में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हरिद्वार के बॉक्सर को 5-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रबन्धिका सुरेन्द्र कौर और प्रधानाचार्य आरिज अल्वी ने कोच ललित पाण्डेय और छात्र जीशान को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...