बरेली, अप्रैल 28 -- जेपीएम पीजी कॉलेज, नैनीताल रोड में आयोजित तीन दिवसीय पांचवीं खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन समारोह सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। ओवरऑल चैंपियनशिप जीवविज्ञान विभाग ने 147 अंक अर्जित कर जीती। वहीं दूसरे स्थान पर रहे वाणिज्य विभाग को 79 अंक मिले और 59 अंक के साथ बीएलएड विभाग को तीसरा स्थान मिला। निदेशक डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि महिला वर्ग में ओवरऑल चैंपियन विजेता बायो ग्रुप की हिबा नूर और पुरुष वर्ग में पप्पू चैंपियन बनें। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि प्रो. एसएस बेदी क्रीड़ा सचिव, रुहेलखंड विश्वविद्यालय और संस्थान के अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख भोजीपुरा योगेश पटेल ने पारितोषिक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चक्का फेंक में मुजाहिद प्रथम, पप्पू द्वितीय व निजामुद्दीन तृतीय रहे, जबकि भाला फेंक में...