हजारीबाग, अप्रैल 18 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली नीट 2026 परीक्षा को लेकर टेक्नोविजन सुपर 30, ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष संदेश जारी किया है। संस्थान के डीके सिंह ने कहा कि अब विद्यार्थियों के पास सीमित समय बचा है, ऐसे में नया पढ़ने के बजाय पुराने विषयों का रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ध्यान देना अधिक लाभकारी होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 11वीं के सिलेबस का लगभग 50-55 प्रतिशत योगदान रहता है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जीव विज्ञान के लिए एनसीईआरटी पर विशेष ध्यान देने, केमिस्ट्री में ऑर्गेनिक व फिजिकल के प्रमुख अध्यायों को दोहराने तथा फिजिक्स में मॉडर्न फिजिक्स, सेमीकंडक्टर और करंट इलेक्ट्रिसिटी जैसे स्कोरिंग टॉपिक्स पर पकड़ मजबूत करने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्याप्त नींद लेने और जंक फू...