मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि के पीजी बॉटनी विभाग में गुरुवार को 'पौधों में अजैविक तनाव से रक्षा की जैव रासायनिक एवं आणविक प्रक्रियाएं विषय पर व्याख्यान हुआ। इसमें शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू के कृषि वैज्ञानिक प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राय ने कहा कि विभिन्न आणविक तंत्र, जीव नियमन प्रक्रिया और सिंगलिंग व्यवहार पौधों को प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाने में सहायक होते हैं। कहा कि सामान्य रूप से पौधों को तनाव से बचने के लिए पानी का सही प्रबंधन, मल्चिंग, खरपतवार नियंत्रण, पोषक तत्वों का प्रबंधन अति आवश्यक होता है। उन्होंने पौधों में तनाव के ऊपर शोध के विभिन्न आयाम पर भी प्रकाश डाला। बॉटनी विभाग की अध्यक्षा डॉ. रंजना कुमारी ने अतिथि वक्ता का स्वागत किया एवं कहा कि इनके व्या...