मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर, वसं। रानी सती मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह भक्ति-ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को भक्तिरस से सराबोर रहा। कथा पंडाल में हरिनाम संकीर्तन, वैष्णव भजन और भागवत श्रवण के बीच दिव्य आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

कथा का शुभारंभ कथा का शुभारंभ संत श्री उद्धव दास जी महाराज ने मंगलाचरण, गुरु वंदना एवं भागवत महात्म्य के निरूपण से किया। उन्होंने कहा कि कलियुग में जीव के उद्धार का सर्वोत्तम साधन हरिनाम संकीर्तन और भागवत श्रवण ही है, जिससे अंतःकरण में भगवत प्रेम का जागरण होता है। वृंदावन से पधारे वैष्णवाचार्य राधाबल्लभ दास देवाचार्य महाराज ने कर्दम-देवहूति संवाद का वर्णन करते हुए संयम, तप, सेवा और वैदिक जीवन मूल्यों को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया। उन्होंने पंचम पुरुषार्थ-शुद्ध प्रेमाभक्ति को ध...