वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। नरिया स्थित गणेश वर्णी शोध संस्थान में सिद्धांताचार्य पं.फूलचंद जैन शास्त्री की 125वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर नेत्र परीक्षण कैंप लगा। इसके साथ ही चित्रकला प्रदर्शनी भी लगी इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि दिगंबर जैन समाज के उपाध्यक्ष राकेश जैन ने किया। उन्होंने कहा की जीव की सेवा ही धर्म का माध्यम है। मुझे खुशी है कि जैन समाज जीव की सेवा के रूप में धार्मिक कार्यों में पीछे नहीं रहता है। बीएचयू के डॉ. राजेश जैन, डॉ. डीपी तिवारी और डॉ. अमितेश चंद्रा की ओर से लगाए गए शिविर में 125 का नेत्र परीक्षण हुआ। इसके साथ ही नवोदित कलाकार अमित कुमार के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। समाज के बच्चों ने भी चित्रों के माध्यम से कला का प्रदर्शन किया। इसमें नव्या जैन प्रथम, आराध्या जैन द्वितीय और गरिमा जैन को तृती...