मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री राणीसती मंदिर में आयोजित दिव्य श्रीमद्भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन शनिवार को सम्पूर्ण कथा पंडाल नरसिंह भगवान की जय एवं हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान होता रहा। गुरु गौरांग कथा मंच एवं स्थानीय वैष्णव भक्तों के सहयोग से आयोजित इस आध्यात्मिक महोत्सव में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कथा का शुभारंभ कथावाचक संत उद्धव दास महाराज ने मंगलाचरण, गुरु वंदना एवं श्री हरिनाम संकीर्तन के साथ किया।उन्होंने कहा कि कलियुग में जीव का वास्तविक संरक्षण केवल भगवान के नाम, वैष्णव संग एवं भगवत्भक्ति में ही निहित है। इसके बाद संत गौड़ेश्वर जगद्गुरु राधाबल्लभ दास देवाचार्य ने कथा में हिरण्य कश्यप चरित्र, प्रह्लाद भक्ति और भगवान नरसिंह के अद्भुत अवतार का वर्णन किया। यह भी पढ़ें-...