सासाराम, जून 24 -- करगहर, एक संवाददाता। स्थानीय सभागार में बुधवार को 20 सूत्री की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की। कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों ने पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। सदस्य अनिल राय ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आरोप लगाया कि मृत लाभार्थियों की पहचान के लिए टोला सेवकों को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन जांच में भारी लापरवाही बरती गई। यह भी पढ़ें- जीवित लाभार्थियों को मृत घोषित करने पर 20 सूत्री की बैठक में हंगामा यह भी पढ़ें- जिला 20 सूत्री की बैठक में छाया रहा लचर सफाई व्यवस्था का मुद्दा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...