सीवान, अप्रैल 3 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभागीय बेनिफिशियरी डाटा में कई जीवित लाभुकों को मृत घोषित कर दिए जाने से उनकी पेंशन बंद हो गई है। पेंशन बहाली के लिए प्रभावित महिलाएं और बुजुर्ग पिछले करीब सात माह से प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटने को विवश हैं। इससे लाभुकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नयागांव पंचायत के बावनडीह निवासी नयनतारा देवी, और हदिश मियां जैसे लाभुक लगातार प्रखंड कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लाभुकों का कहना है कि वे जीवित हैं, फिर भी सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत दिखा दिया गया है। इसकारण, पेंशन की राशि बंद हो गई है और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, यह समस्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.