श्रावस्ती, अप्रैल 29 -- श्रावस्ती, संवाददाता। वन्य जीव तस्कर की ओर से आधा दर्जन हारिल पक्षियों को पिंजरे में कैद कर ले जाया जा रहा था। गश्त के दौरान वन विभाग व एसएसबी की संयुक्त टीम ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पक्षियों को उसके कब्जे से छुड़कर कब्जे में ले लिया गया। पश्चिमी सोहेलवा रेंज के वन दारोगा गौरव पटेल, अंजनी कुमार शुक्ला के साथ एसएसबी 62 वीं वाहिनी की सीमा चौकी गुज्जर गौरी के इंस्पेक्टर राहेश सिंह राना, शैलेश कुमार, रमेश यादव, राजू ठाकुर मोहम्मद नूर हसन सीमा व जंगल की सुरक्षा को लेकर गश्त कर रहे थे। इस दौरान बिल्ली जंगल में आधा दर्जन जीवित हारिल प्रजाति के पक्षियों के साथ एक तस्कर जा रहा था। टीम ने उसे पकड़ लिया और पक्षियों को उसके कब्जे से जब्त कर लिया। तस्कर की पहचान रोज अली (32) पुत्र मुस्तकीम निवासी जोगा गांव पिपरहवा थ...